एजुकेशन

NEET UG Registration 2023: नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत, neet.nta.nic.in पर करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 1, 2023, 12:37 PM IST

NEET UG Registration Form 2023: नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाने वाला है। रजिस्ट्रेशन को लेकर आधिकारिक नोटिस का इंतजार उम्मीदवारों के लिए खत्म होने जा रहा है और 1 मार्च से इसकी प्रक्रिया के शुरू होने की पूरी संभावना है।

Image

NEET UG रजिस्ट्रेशन 2023

NEET UG Registration 2023: नीट की यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मार्च के पहले दिन से शुरू होने की पूरी संभावना है और उम्मीदवार 1 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in की मदद से अपने आवेदन कर सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन आधिकारिक नोटिस के आने के बाद शुरू हो जाएंगे। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्स को लेकर उम्मीदवार नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।

NTA NEET परीक्षा 7 मार्च 2023 से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। नीट एग्जाम को अलग-अलग MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS कोर्स में एडमिशन के लिए संबंधित नियामक निकायों की ओर से अधिसूचित प्रासंगिक मानदंड और दिशानिर्देशों के साथ आयोजित किया जाएगा।

NEET UG Apply: कैसे करें नीट यूजी के लिए आवेदन

एनटीए नीट की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2023 के लिंक को क्लिक करें।

इसके बाद लॉग इन विवरण दर्ज करने के बाद अपने आवेदन फॉर्म को भरें।

नीट यूजी की आवेदन फीस का भुगतान करें।

एक बार फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां से आपका आवेदन फॉर्म जमा हो जाएगा।

इसके बाद पेज डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रखें।

नीट परीक्षा के आवेदन की डेट, एग्जाम एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी इंटीमेशन लिंक और दूसरे अन्य विवरण को बुलेटिन के साथ इच्छुक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। आधिकारिक अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in को लगातार चेक करते रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article