NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम की तैयारियों का शिक्षा मंत्री ने लिया जायजा, पहुंचे एनटीए के मुख्यालय

NEET UG RE Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ओखला स्थित राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन के लिए किए गए लॉजिस्टिक एवं तकनीकी इंतजामों का जायजा लिया।

NEET UG RE Exam: नीट यूजी री-एग्जाम के सफल, पारदर्शी और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओखला स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान NTA अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन के लिए किए गए लॉजिस्टिक एवं तकनीकी इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी।

NEET UG RE Exam 2026

NEET UG RE Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम की तैयारियों का शिक्षा मंत्री ने लिया जायजा

समीक्षा बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र, तकनीकी प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए विशेष निगरानी तंत्र तैयार किया गया है और परीक्षा संचालन से जुड़े सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

End of Feed