NEET UG Re-Exam Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट ( NEET UG 2026) री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक एनटीए द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन परीक्षा की डेट को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।
NEET UG Re-Exam Admit Card 2026
इन वेबसाइट पर जारी होगा नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड
examservices.nic.in
neet.nta.nic.in
कब जारी होगा नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026
नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन एनटीए द्वारा 21 जून को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए ही माना जा रहा है कि एनटीए द्वारा करीब एक सप्ताह पहले हॉल टिकट लाइव कर दिया जाएगा।
किन भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा तमिल, मलयालम, बंगाली, ओडिया, कन्नड़, पंजाबी, हिंदी, आसमिया, मराठी, तेलुगु और उर्दू में होगी।
क्या है परीक्षा पैटर्न
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें फिजिक्स के 45 प्रश्न, केमिस्ट्री में 45 और बायोलॉजी में 90 सवाल आएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी और कुल 720 अंकों की होगी।
कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी री-एग्जाम 2026
1. नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
4. यहां उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
छात्रों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा के तय समय से करीब एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। परीक्षा हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें।
