NEET UG Final Answer Key 2023: जारी हुई नीट यूजी की फाइनल आंसर की, neet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 09:04 PM IST

NEET UG Final Answer Key 2023, neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Final Answer Key 2023, neet.nta.nic.in: नीट यूजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 मई और 06 जून 2023 को होने वाली नीट यूजी की फाइनल आंसर की जारी कर (NEET UG Final Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Final Answer Key 2023

NEET UG Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें नीट यूजी की फाइनल आंसर की

बता दें इस बार नीट यूजी की परीक्षा 07 मई और 06 जून को मणिपुर में आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था। एनटीए ने अब फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed