NEET UG counselling 2026: कल जारी होगा नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के वैरिफाइड छात्रों की लिस्ट, चॉइस लॉकिंग शुरू

NEET UG counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग में आज प्रिफरेंस भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि है। छात्रों को सलाह है कि वह समय से प्रक्रिया पूरी करें लें।

NEET UG counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में हिस्सा ले रहे छात्रों को बता दें कि आज चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा छात्रों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग में प्रिफरेंस लॉक करने की तिथि को आगे बढ़ाकर 18 अगस्त किया गया था। अगर आप भी किसी कारण से अभी तक चॉइस फिलिंग नहीं की है तो तुरंत इस प्रक्रिया को पूरा करें, नहीं तो आप काउंसलिंग प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि आज प्रिफरेंस लॉक करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी द्वारा कल यानी 19 अगस्त को राउंड 1 की लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद देशभर के 823 मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

NEET UG counselling 2026

NEET UG counselling 2026 (Photo - AI)

चॉइस फिलिंग के डेट को आगे बढ़ाया गया

बता दें कि पहले राउंड के लिए चॉइस फिल करने की अंतिम तिथि पहले 17 अगस्त शाम 6 बजे तक की थी। लेकिन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा छात्रों को राहत देने के लिए डेट को एक दिन आगे बढ़ाकर 18 अगस्त किया गया है। 19 अगस्त को पहले राउंड के लिए वेरिफाइड छात्र की लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन चॉइस फिल करने और लॉक करने के लिए 19 अगस्त से 21 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। उसके बाद पहले राउंड का रिजल्ट 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र संबंधित संस्थान में 26 से 28 अगस्त तक रिपोर्ट कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed