NEET UG Admit Card 2026 Released: नीट यूजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Admit Card 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी यूजी) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर (NEET UG Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। जारी की गई सूचना के अनुसार, एनएमईटी यूजी 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NEET UG Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें नीय यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड
बता दें नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
NEET UG Admit Card: इस बात का ध्यान रखें
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड को एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है।
