NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result: जारी हुआ नीट यूजी 2026 राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 अगस्त 2026 को नीट यूजी 2026 राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 अगस्त 2026 को नीट यूजी 2026 राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर (NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result) दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के इंस्टिट्यूट और कोर्स को चुनकर लॉक किया था, वो अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना सीट अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं। काउंसलिंग के पहले राउंड में कुल 29,945 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें अलॉट की गई हैं।

NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result

NEET UG 2026 Round 1 Counselling Result: यहां देखें नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग का रिजल्ट

बता दें राउंड 1 के अलॉटमेंट में ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज़, सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस और एम्प्लॉईज़ स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) इंस्टीट्यूशंस की सीटें शामिल हैं। यह अलॉटमेंट उम्मीदवारों की नीट यूजी 2026 ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी, काउंसलिंग के दौरान दी गई पसंद और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया गया है।

End of Feed