NEET UG 2026 Re Exam Result Step to Check: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने री-नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर नई जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि ये कोई फिक्स तारीख नहीं है, लेकिन इस बार रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किए जाने की योजना है ताकि एडमिशन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। NTA ने छात्रों को भरोसा दिया है कि री-एग्जाम की वजह से MBBS शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो जानें रिजल्ट देखने का तरीका
NEET UG 2026
21 जून को हुई थी दोबारा परीक्षा
NEET UG 2026 Re Exam का आयोजन 21 जून को किया गया था। इससे पहले 3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। उस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। NTA अधिकारियों के मुताबिक आम तौर पर परीक्षा के 45 दिन के अंदर रिजल्ट आता है। इस बार एजेंसी इससे पहले ही परिणाम जारी करने की कोशिश में है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET का पूरा सिस्टम बदलेगा?, एक दिन नहीं, कई चरणों में हो सकती है परीक्षा
10 हजार के आसपास आपत्तियां मिलीं
NEET UG Re Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 28 जून तक आपत्ति दर्ज करने का समय मिला था। NTA को इस दौरान लगभग 10,000 आपत्तियां मिली हैं। एजेंसी अब हर आपत्ति और उसके साथ दिए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है। पूरी समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
NEET UG Re Exam 2026 Step to Check
- NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएंगे।
- होम पेज पर मौजूद NEET Result 2026 लिंक पर क्लिक करेंगे।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी डालनी होगी।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- अपना रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MBBS सत्र तय समय पर शुरू होगा
NTA ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के बावजूद MBBS का शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू होगा। फिलहाल मेडिकल काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा, AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड यूनिवर्सिटीज के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करेगी। बाकी 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए राज्य अलग से अपनी काउंसलिंग शेड्यूल बताएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।चॉइस फिलिंग में अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। सीट आवंटन NEET रैंक, कैटेगरी, आरक्षण नियम, चॉइस प्राथमिकता और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा। सीट मिलने पर उम्मीदवारों को तय समय में आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मेडिकल काउंसलिंग आमतौर पर कई चरणों में होती है। इसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं।
कई राज्यों ने तैयारी शुरू की
तमिलनाडु समेत कुछ राज्यों ने NEET UG 2026 रिजल्ट से पहले ही मेडिकल एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल सभी उम्मीदवारों की नजर NTA की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा पर है।
