NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET पेपर लीक मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
Times Network ने हिंदी और लैंग्वेंज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू किया 'CLEAN करो NEET' कैंपेन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बैठक, 21 जून को होगी परीक्षा
बता दें बीते दिन देर रात तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक हुई। यह बैठक करीब लगातार 2 घंटे चली। इसमें री-एग्जाम और भविष्य में पेपर लीक रोकने पर चर्चा हुई। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ’जेईई’ और ’नीट’ परीक्षा परिणामों से जुड़े भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये और सीकर स्थित करियर लाइन कोचिंग (सीएलसी) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जांच में पाया गया कि दोनों कोचिंग संस्थानों ने अपनी प्रचार सामग्री में सफल छात्रों की उपलब्धियों को प्रमुखता से दिखाया, लेकिन यह महत्वपूर्ण जानकारी छिपा ली कि इन छात्रों ने किस तरह के पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था।
सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा के आदेश में इस गतिविधि को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन माना गया।
मोशन एजुकेशन ने अपने विज्ञापनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट’ में 91.2 प्रतिशत और आईआईटी-जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 51.02 प्रतिशत सफलता दर का दावा किया था।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET यूजी पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
NEET-UG 2026 में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव गर्ग, डॉक्टर ध्रुव चौहान ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड नीमा तथा उनकी टीम में शामिल मुस्कान सिंह और आदर्श सिंह के माध्यम से दाखिल किया गया है। याचिका में हालिया NEET-UG अधिसूचना को चुनौती देते हुए अदालत से मांग की गई है कि परीक्षा प्रणाली को तत्काल अधिक सुरक्षित “कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)” मॉडल में बदला जाए।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: परीक्षा से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक
3 मई-देशभर के 551 शहरों में नीट-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित हुई, 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए
7 मई-
परीक्षा में अनियमितताओं की पहली खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पर चलने लगी, पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सबूत समेत सामने आने लगीं।
11 मई-
राजस्थान पुलिस के एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि लगभग 410 प्रश्नों वाले एक गेस पेपर में से करीब 120 प्रश्न केमेस्ट्री के पेपर में पाए गए। यह गेस पेपर छात्रों तक परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही पहुंच गया था, इसी आधार पर जांच शुरू हुई।
12 मई-
NTA ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट यूजी 2026’ रद्द कर दी गई है। केंद्र ने अनियमितताओं की जांच का आदेश CBI को दे दिया है। NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नई परीक्षा तिथि अगले सात से दस दिनों में जारी की जाएगी।
12 मई
केंद्र से निर्देश मिलने के बाद CBI ने लीक पेपर के आरोपों के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया।
12 मई-
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक में शुभम खैरनार नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसका अनुरोध राजस्थान पुलिस ने किया था।
13 मई
मेडिकल एसोसिएशन ने नीट-यूजी परीक्षा प्रणाली में सुधार का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
13 मई
पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में पुणे के बिबवेवाड़ी से एक महिला को हिरासत में लिया और उसे CBI को सौंप दिया है।
13 मई
मुंबई की एक अदालत ने को नीट पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को CBI की दो दिन की ’ट्रांजिट रिमांड’ में भेज दिया।
13 मई
CBI ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया; जयपुर से मंगीलाल बिंवाल, विकास बिंवाल और दिनेश बिंवाल, गुरुग्राम से यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया, देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला।
13 मई
जयपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने आरोप लगाया कि बड़े लोगों" को बचाया जा रहा है।
13 मई
महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे की एक ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी निवासी धनंजय लोखंडे को हिरासत में लिया। सीबीआई ने लातूर से स्थानीय कॉलेज में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक पी.वी. कुलकर्णी को हिरासत में लिया।
14 मई
CBI ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को दिल्ली की सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में पेश किया। अदालत ने पांच आरोपियों को सात दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा।
15 मई
नीट यूजी परीक्षा पुन: आयोजित कराने की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
15 मई
NTA ने यह घोषणा की कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी।
15 मई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एक्जाम को लेकर कॉन्फ्रेंस की।
15 मई
नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पी. वी. कुलकर्णी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया।
16 मई
CBI ने बायोलॉजी की लेक्चरर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर लिया, यह पेपर तैयार करने वाली NTA की समिति का हिस्सा थीं।
16 मई
विशेष CBI न्यायाधीश अजय गुप्ता ने CBI के इस अनुरोध पर कुलकर्णी और वाघमारे को 10 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया।
रिज़र्व्ड पेपर सेट पेपर सेट क्या होता है
'रिज़र्व्ड पेपर सेट' असल में प्रश्न पत्र का एक पूरी तरह से अलग और दूसरा वर्जन होता है, जिसे मुख्य प्रश्न पत्र के साथ ही तैयार किया जाता है। इसे पूरी तरह से सुरक्षित और ताले में बंद रखा जाता है, ताकि अगर मुख्य प्रश्न पत्र किसी वजह से लीक हो जाए, खो जाए, या उसे पहुंचाने में कोई दिक्कत आ जाए, तो इसे एक इमरजेंसी बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। मगर NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच के दौरान ये पता चला कि मुख्य और बैकअप, दोनों ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में सेंध लग गई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यह लीक सीधे स्रोत से ही हुआ था — यानी खुद पेपर-सेट करने वाली कमेटी से ही।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: गेस पेपर रैकेट
याचिका के अनुसार, 3 मई को लगभग 22.7 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित NEET-UG 2026 की परीक्षा एक संगठित "गेस पेपर" रैकेट के कारण प्रभावित हुई, जिसे कथित तौर पर कई राज्यों में WhatsApp और Telegram ग्रुप्स के जरिए फैलाया गया था।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नोटबुक में लिखवाए थे सवाल
नीट पेपर लीक को लेकर सीबीआई ने भी खुलासा किया है कि इस सीक्रेट कोचिंग के दौरान आरोपी शिक्षिका ने कथित तौर पर छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई अहम सवाल अपनी नोटबुक में लिखने के लिए कहा था। साथ ही इन खास सवालों पर विशेष तौर पर टिक मार्क भी लगवाए थे।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: क्या है 'रिजर्व्ड पेपर सेट' ?
'रिज़र्व्ड पेपर सेट' असल में प्रश्न पत्र का एक पूरी तरह से अलग और दूसरा वर्जन होता है, जिसे मुख्य प्रश्न पत्र के साथ ही तैयार किया जाता है। इसे पूरी तरह से सुरक्षित और ताले में बंद रखा जाता है, ताकि अगर मुख्य प्रश्न पत्र किसी वजह से लीक हो जाए, खो जाए, या उसे पहुंचाने में कोई दिक्कत आ जाए, तो इसे एक इमरजेंसी बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। मगर NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच के दौरान ये पता चला कि मुख्य और बैकअप, दोनों ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में सेंध लग गई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यह लीक सीधे स्रोत से ही हुआ था — यानी खुद पेपर-सेट करने वाली कमेटी से ही।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: परीक्षा को लेकर चल रही जांच
NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच जारी है और इसमें दो प्रमुख आरोपी राजस्थान के दिनेश और मंगिलाल बिवाल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के बच्चों के लिए लीक हुए पेपर खरीदे थे। इस साल दो बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि पांच अन्य ने पिछले साल परीक्षा पास कर ली थी और विभिन्न सरकारी कॉलेजों में दाखिला ले लिया था। अब इस पूरे मामले की जांच जारी है।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: पेपर होने से लेकर मामला दर्ज करने तक पूरी जानकारी
- 3 मई- देशभर के 551 शहरों में नीट-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित हुई, 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए
- 7 मई-परीक्षा में अनियमितताओं की पहली खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पर चलने लगी, पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सबूत समेत सामने आने लगीं।
- 11 मई-राजस्थान पुलिस के एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि लगभग 410 प्रश्नों वाले एक गेस पेपर में से करीब 120 प्रश्न केमेस्ट्री के पेपर में पाए गए। यह गेस पेपर छात्रों तक परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही पहुंच गया था, इसी आधार पर जांच शुरू हुई।
- 12 मई- NTA ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट यूजी 2026’ रद्द कर दी गई है। केंद्र ने अनियमितताओं की जांच का आदेश CBI को दे दिया है। NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नई परीक्षा तिथि अगले सात से दस दिनों में जारी की जाएगी।
- 12 मई
- केंद्र से निर्देश मिलने के बाद CBI ने लीक पेपर के आरोपों के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया।
बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों का अनुवाद करने में विशेषज्ञ थी मनीषा
मनीषा बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों का अनुवाद करने में विशेषज्ञ थी। मनीषा, पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे के साथ साजिश में शामिल थी। उसने प्रश्नपत्र आरोपी शुभम को दिया था। देशभर में एक साथ जांच चल रही है। जांच के उद्देश्य से हमें उसे देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना है। उसे प्रश्नपत्र तक पहुंच हासिल थी।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: 14 दिन की हिरासत में मनीषा गुरुनाथ मांधरे
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मनीषा गुरुनाथ मांधरे की 14 दिन की कस्टडी CBI को सौंपी।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नीट परीक्षा को लेकर जांच जारी
NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच जारी है और इसमें दो प्रमुख आरोपी राजस्थान के दिनेश और मंगिलाल बिवाल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के बच्चों के लिए लीक हुए पेपर खरीदे थे। इस साल दो बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि पांच अन्य ने पिछले साल परीक्षा पास कर ली थी और विभिन्न सरकारी कॉलेजों में दाखिला ले लिया था। अधिकारियों ने बताया कि इन पांच में से कम से कम दो औसत छात्र थे और एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या पिछले साल भी परिवार को किसी तरह की 'मदद' मिली थी।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: कुलकर्णी ने भी घर पर कोचिंग कक्षाएं आयोजित की
गोपनीय सामग्री तक अपनी विशेष पहुंच का फायदा उठाते हुए, कुलकर्णी ने कथित तौर पर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अपने घर पर विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं और अपने छात्रों को वे प्रश्न, विकल्प और उत्तर लिखवाए जो 3 मई को हुए NEET UG परीक्षा में आए थे। एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में उन्होंने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को संगठित किया, जिसे 14 मई को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।प्रवक्ता ने बताया कि छात्रों ने कथित तौर पर सत्रों में भाग लेने के लिए कई लाख रुपये का भुगतान किया, जहां उन्होंने प्रश्नों को अपनी नोटबुक में लिखा और बाद में 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा में आए प्रश्नों से उनका सटीक मिलान किया। केंद्रीय एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पेपर लीक की जांच के लिए टीमें गठित की हैं, जिसके कारण 3 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) भारत के 551 शहरों और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
मनीषा वाघमारे ने छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाईं
सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे (जिन्हें 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के जरिए NEET परीक्षा के संभावित उम्मीदवारों को संगठित किया और पुणे स्थित अपने आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाईं। बताया गया कि कुलकर्णी के समान कार्यप्रणाली का उपयोग करते हुए, मंधारे ने कथित तौर पर चुनिंदा छात्रों को लीक हुए प्रश्न और उत्तर लिखवाए और लाखों रुपये फीस के रूप में लिए।सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इनमें से अधिकांश प्रश्न 3 मई को हुई परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे। पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी गई। सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर से रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। वह वर्षों से NEET प्रश्न पत्र तैयार करने वाली समितियों में कार्यरत रहे हैं।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: लेक्चरर मनीषा मंधारे गिरफ्तार
NEET UG Paper Leak News Controversy Live सीबीआई का आरोप है कि मनीषा वाघमारे को कुलकर्णी जीव विज्ञान की लेक्चरर मनीषा मंधारे के माध्यम से जानते थे। मंधारे को सीबीआई ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। सीबीआई का आगे आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने कुलकर्णी से प्रश्नपत्र एकत्र किए और उन्हें अन्य आरोपी धनंजय लोखंडे (अहिल्यानगर से गिरफ्तार) और अन्य आरोपियों को पैसों के बदले में दिए। लोखंडे पर प्रश्नपत्रों को आगे वितरित करने का आरोप है।बताया गया है कि कुलकर्णी द्वारा उम्मीदवारों के साथ साझा किए गए हस्तलिखित रसायन विज्ञान के प्रश्न नष्ट कर दिए गए हैं। बताया गया है कि वाघमारे ने भी 3 मई को परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र नष्ट कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जीव विज्ञान की लेक्चरर मंधारे को गिरफ्तार किया है, जो 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की सदस्य थीं।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NTA में संयुक्त सचिव के रूप में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति
NEET UG Paper Leak News Controversy Live कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में संयुक्त सचिव के रूप में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां तब से प्रभावी होंगी जिस तारीख को अधिकारी अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। ये नियुक्तियां या तो अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक के लिए हो सकती है। जानें किन दो नामों को मिली मंजूरीNEET UG Paper Leak News Controversy Live: परीक्षा में किसी भी धांधली के दोषियों को कितनी सजा?
NEET UG Paper Leak News Controversy Live सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में परीक्षाओं में धांधली करने के किसी भी तरह के अपराध को गैर जमानती बनाया गया है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति पेपर लीक,OMR शीट से छेड़छाड़,आंसर-की लीक या परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करते पकड़ा जाता है, तो उसे कम से कम 3 साल की जेल की सजा हो सकती है। वहीं सजा को पांच साल तक के लिए बढाया भी जा सकता है। इसके अलावा, आरोपी पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। वहीं अगर आरोपी जुर्माना नहीं चुका पाता तो ऐसे में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस, 2023) के प्रावधानों के अनुसार जेल की सजा में इजाफा किया जा सकता है।परीक्षा में धांधली के कौन-कौन से कामों को अपराध माना जाएगा?
- इस कानून में सिर्फ प्रश्नपत्र लीक करना ही अपराध नहीं माना गया है, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी लगभग हर तरह की धांधली को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
- अगर कोई व्यक्ति परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र या उत्तर कुंजी बाहर पहुंचाता है, तो यह सीधा आपराधिक अपराध होगा। फिर यह काम करने वाला व्यक्ति कर्मचारी हो,एजेंसी से जुड़ा व्यक्ति हो या बाहरी गिरोह, सभी पर कार्रवाई होगी।
- परीक्षा के बाद ओएमआर शीट बदलने या नंबर बढ़ाने के लिए डेटा में बदलाव की हर कोशिश गंभीर अपराध है।
- अगर कोई व्यक्ति किसी उम्मीदवार की जगह परीक्षा देता है, फर्जी अभ्यर्थी बैठाया जाता है या बाहर से उत्तर भेजे जाते हैं, तो यह भी कानून के तहत अपराध है।
- फर्जी परीक्षा पोर्टल बनाना,सर्वर हैक करना, डेटा चोरी करना या नकली वेबसाइट के जरिए छात्रों को ठगना भी अब इसी कानून के दायरे में आता है।
- अगर परीक्षा केंद्र, प्रिंटिंग प्रेस, टेक्निकल एजेंसी या कोई सर्विस प्रोवाइडर पेपर लीक में शामिल पाया जाता है, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
- परीक्षा की गोपनीय जानकारी पैसों या फायदे के लिए साझा करना भी अपराध माना गया है।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नीट पेपर लीक केस कब क्या हुआ
केंद्र नीट-यूजी परीक्षा रद्द करे, राज्यों को सीईटी कराने का अधिकार दे : कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को केंद्र से शैक्षणिक वर्ष 2026 से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा रद्द करने और राज्यों को अपनी पारदर्शी एवं मेधा-आधारित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने की शक्तियां बहाल करने की अपनी मांग दोहराई।राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने एक बयान में रेखांकित किया कि कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) के माध्यम से निष्पक्ष, पारदर्शी, छात्र-हितैषी और मेधा-उन्मुख प्रवेश परीक्षाओं के संचालन की एक लंबी परंपरा रही है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सीईटी प्रणाली ने दशकों से लाखों योग्य छात्रों, विशेष रूप से ग्रामीण, मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को, योग्यता, कड़ी मेहनत और शैक्षणिक निरंतरता के आधार पर व्यावसायिक शिक्षा के अवसर प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
मंत्री ने कहा कि कर्नाटक सीईटी मॉडल को इसकी पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल संचालन के लिए व्यापक रूप से सराहा गया है, जिससे मेधावी छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य संवारने में मदद मिली है और युवा पीढ़ी में शिक्षा प्रणाली की अखंडता के प्रति विश्वास पैदा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में नीट के अनुभव ने पूरे देश में गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। पाटिल के मुताबिक, प्रश्नपत्र लीक होने, मूल उम्मीदवार के स्थान पर किसी अन्य के परीक्षा में बैठने, संगठित नकल रैकेट, हेराफेरी, तकनीकी अनियमितताओं और पर्याप्त जवाबदेही की कमी के बार-बार लगने वाले आरोपों और घटनाओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है।
दिल्ली में 'आप' का प्रदर्शन
नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इल दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हमें छात्रों की तरह नहीं, आतंकवादियों की तरह ट्रीट कर रहे हैं। अगर पेपर लीक करने वालों के खिलाफ इतनी ही सख्त कार्रवाई की गई होती, तो आज हमें इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।एक आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ता ने कहा कि तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों को ऐसे उठाया जा रहा है जैसे वे आतंकवादी हों। लेकिन जिन लोगों ने पेपर लीक किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सरकार पेपर लीक के असली दोषियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करें- राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करें या खुद जवाबदेही स्वीकार करें। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह मामला भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न संस्थाओं में बैठे इनसे जुड़े लोगों के बीच "पैसे बनाने के लिए की गई साठगांठ" का मामला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ’एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए। राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि 22 लाख छात्रों ने दो साल तक जीतोड़ मेहनत की और उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई।NEET-UG पेपर लीक पर भारी बवाल; NSUI ने किया NTA मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है और छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में NSUI ने एनटीए मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई। Read Here for Full storyTimes Network ने हिंदी और लैंग्वेंज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू किया 'CLEAN करो NEET' कैंपेन
NEET UG परीक्षा में सामने आए पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के बीच Times Network ने अपने हिंदी और लैंग्वेज के डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर एक खास नेशनल डिजिटल कैंपेन 'CLEAN करो NEET' शुरू किया है। Read here for full story10 दिन की CBI कस्टडी में भेजा गया मास्टरमाइंड 'पी वी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे'
NEET Paper Leak 2026 : नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे और प्रह्लाद कुलकर्णी को राउज़ एवेन्यू कोर्ट से ले जाया जा रहा है। कोर्ट ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में उन्हें 10 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया है Click Here for full NewsNEET पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
NEET Paper Leak: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की। Read Here Full Newsएनटीए में संयुक्त सचिव के रूप में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में संयुक्त सचिव के रूप में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां तब से प्रभावी होंगी जिस तारीख को अधिकारी अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। ये नियुक्तियां या तो अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक के लिए हो सकती है। जानें किन दो नामों को मिली मंजूरीसंयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त अधिकारी
1. अनुजा बापट (ISS, 1998 बैच)
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त
2. रुचिता विज (IRS C&IT, 2004 बैच)
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त
NEET UG 2026 Re-Exam: अब बदल सकेंगे परीक्षा शहर, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
पेपर लीक के दोषियों को कितनी सजा,क्या है कानून में प्रावधान?
सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में आखिर ऐसा क्या है जिसे अब तक का सबसे कठोर एंटी-पेपर लीक कानून कहा जा रहा है? इस कानून के तहत दोषियों को कितनी सजा हो सकती है? क्या इसमें पेपर पाने वाले छात्रों के लिए भी जेल का प्रावधान है? साथ ही यह किन परीक्षाओं पर लागू होता है?आइए विस्तार से समझते हैं। Full StoryNEET UG Paper Leak News Controversy Live: छात्रों के गुनहगार कितने गिरफ्तार; कहां पहुंची जांच
NEET Paper Leak 2026 : नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में एक बायोलॉजी लेक्चरर समेत अबतक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले के मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी ने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को जोड़ना शुरू किया था। जांच में सामने आया कि पुणे स्थित कुलकर्णी के घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास चलाई जाती थी। सीबीआई इस हाई प्रोफाइल मामले में लगातार बड़ी कार्रवाइयां हो रही हैं।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: कुल कितनी हुई गिरफ्तारी?
जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। बकौल सीबीआई, मनीषा मंधारे NTA की ओर से NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुई थीं। उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी। इब तक हो चुकी 9 गिरफ्तारीNEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए करेक्शन विंडो खोली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है, जिससे उम्मीदवार अपने मौजूदा पते और पसंदीदा परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं। छात्र तय समय सीमा से पहले neet.nta.nic.in पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की पसंद को अपडेट कर सकते हैं।NEET UG Paper Leak News Controversy Live Update: चलाई गई स्पेशल कोचिंग क्लास
CBI जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान मनीषा ने पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे के जरिए NEET के छात्रों को इकट्ठा किया और पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। इन क्लासेस में उन्होंने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल बताए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क भी करवाए। जांच में पता चला कि इनमें से ज्यादातर सवाल 3 मई 2026 को हुई असली NEET-UG परीक्षा में आए थे।NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक और बड़ा मास्टरमाइंड मिला
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक और बड़ा मास्टरमाइंड मिला है। CBI ने पुणे, महाराष्ट्र की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ के बाद CBI ने उन्हें गिरफ्तार किया।*मनीषा NTA की तरफ से NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर शामिल थीं और उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नीट यूजी री एग्जाम से जुड़े सवाल जवाब
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने और री-एग्जाम की घोषणा के बाद लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल है: आखिर दोबारा परीक्षा में क्या बदलाव होंगे? इस बार किन बातों का ध्यान रखना होगा, किन छात्रों को होगा फायदा और किसके लिए यह मुश्किलें बढ़ा सकता है?इन सवालों के जवाब जानने के लिए इस LINK पर जाएं।
नीट री एग्जाम के लिए छात्रों को क्या करना चाहिए
- पुरानी गलतियों का विश्लेषण करें।
- तैयारी को और दुरुस्त करने के उपाय सोचें, क्योंकि इस बार प्रतियोगिता पहले से बढ़ सकती है।
- रोजाना मॉक टेस्ट दें।
- सोशल मीडिया अफवाहों से दूर रहें।
- मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
पीवी कुलकर्णी ने खोले कई राज
नीट- यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी (PV Kulkarni) से पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं। प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी ने ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं कि सीबीआई भी हैरान रह गई है। इन खुलासों के बाद CBI को प्रोफेसर PV कुलकर्णी के दो सहयोगियों की तलाश है।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का बड़ा प्रदर्शन
NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के खिलाफ दिल्ली में NSUI ने शास्त्री भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने NTA को बैन करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं के हाथों में जो प्लैकार्ड्स थे, वे परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे थे। तख्तियों पर "डॉक्टर की डिग्री बिकाऊ है" और "छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन" जैसे तीखे नारे लिखे हुए थे। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा कराने वाली संस्था NTA पूरी तरह से फेल हो चुकी है और वह देश के 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्र संगठन ने मांग की है कि बार-बार पेपर लीक करने और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में नाकाम रहने वाली एजेंसी NTA को तुरंत बैन किया जाए।NEET UG Paper Leak News Controversy Live: एग्जाम तारीख पर पुनर्विचार की मांग
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने 21 जून को प्रस्तावित नीट पुनर्परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होने के कारण स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।PFRDA ने जारी किया ग्रेड A परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें किस दिन होगा पेपर
AEEE 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और कब होंगे आवेदन
NTPC Electron Quiz: IIT मद्रास की टीम बनी नेशनल चैंपियन, मिले 1 लाख रुपये
RRB ने जारी किया आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे चेक करें CBT के नंबर
KGMU Nursing Vacancy 2023: कुल 1276 पदों पर जयपुर की एक कोचिंग से 500 से ज्यादा उम्मीदवार चयनित, STF कर रही जांच
© 2026 Times Horizon Private Limited
