NEET UG 2026 Exam Guidelines : हाल ही में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। अब कैंडिडेट्स को 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा का इंतजार है। इस परीक्षा के लिए पूरे देश में लगभग 22.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स की बड़ी संख्या को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशानिर्देश जारी किये हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स को इनका ध्यान से पालन करना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।
NEET UG 2026 Exam Guidelines
NTA ने उम्मीदवारों को दी सलाह
एजेंसी (NTA) ने सलाह दी है कि कैंडिडेट्स अपने आधार बायोमैट्रिक डीटेल्स को अपडेट करवा लें ताकि परीक्षा केंद्रों पर वेरिफिकेशन के दौरान उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उम्मीदवार इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं, जिसका पता वे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये लगा सकते हैं।
बायोमेट्रिक्स को जरूर अपडेट करवाएं
UIDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को 15 साल की आयु पूरी होने पर अपने बायोमेट्रिक्स को अपडेट करवाना जरूरी होता है। 15 से 17 वर्ष की आयु के उम्मीदवारों के लिए ये अपडेट पूरी तरह से फ्री है। इसके अलावा उम्मीदवारों को ये भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके UDID कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) और श्रेणी प्रमाण पत्र (EWS/SC/ST/OBC-NCL) वैध और पूरी तरह से अपडेटेड हों।
कैंडिडेट्स के लिए जरूरी निर्देश
- कैंडिडेट्स को अटेंडेंस शीट पर दो बार साइन करना होगा - एक बार एग्जाम शुरू होने पर और दूसरी बार आंसर शीट इनविजिलेटर को जमा करते समय।
- उन्हें अटेंडेंस शीट पर तय जगह पर अपने अंगूठे का निशान भी लगाना होगा।
- कैंडिडेट्स को ध्यान से चेक करना चाहिए कि टेस्ट बुकलेट में कवर पेज पर बताए गए पेजों की सही संख्या हो।
- एग्जाम शुरू होने पर, आधे रास्ते पर और खत्म होने से कुछ देर पहले एक ऑफिशियल सिग्नल दिया जाएगा, जिसके बाद कैंडिडेट्स को अपने जवाब मार्क करना बंद कर देना चाहिए।
