NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द, पेपर लीक और धांधली की जांच करेगी CBI

NEET UG 2026 Exam Cancelled: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई है।

NEET UG 2026 Exam Cancelled: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई है। एजेंसी ने यह फैसला सरकार और जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर लिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने के बाद यह कदम उठाया गया। NTA ने कहा है कि छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

NEET UG Cancelled

NEET UG Cancelled

पेपर लीक के बाद फैसला

बता दें कि 3 मई को देशभर में आयोजित हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 का सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हुए कथित 'गेस पेपर' मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच तेज कर दी है। एसओजी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच शुरुआती स्तर पर है और अभी इसे पेपर लीक कहना उचित नहीं होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा से पहले करीब 150 पन्नों की एक पीडीएफ व्हाट्सएप पर वायरल हुई थी, जिसे 'गेस पेपर' बताया जा रहा है। जांच एजेंसी अब ये पता लगाने में जुटी है कि यह गेस पेपर किसने तैयार किया और इसे कैसे प्रसारित किया गया। एसओजी के अनुसार वायरल पीडीएफ में कुल 410 प्रश्न थे, जिनमें से करीब 120 प्रश्न केमिस्ट्री विषय के बताए जा रहे हैं जो परीक्षा में आए। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एजेंसी का कहना है कि यह गेस पेपर पिछले करीब एक महीने से कई छात्रों के पास मौजूद था और सैकड़ों छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुपों में सर्कुलेट हुआ है।

End of Feed