NEET UG 2026: एग्जाम को लेकर क्या है एडवाइजरी, परीक्षा से पहले जान लें ड्रेस कोड और बैन आइटम की डीटेल्स

NTA ने नीट यूजी एग्जाम को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जो कि एग्जाम हॉल में प्रतिबंधित सामान लेकर जाने को लेकर है। इस लेख में नीट यूजी परीक्षा से जुड़ी एडवाइजरी और प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट दी गई है।

NEET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने X पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) के उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट दी गई है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में एग्जाम कराने वाली संस्था उम्मीदवारों को प्रतिबंधित चीजों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई है। और साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर कोई उम्मीदवार प्रतिबंधित चीजें ले जाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ 'अनुचित साधनों' (unfair means) का इस्तेमाल करने के तहत कार्रवाई की जाएगी।

NEET UG 2026 dress code

NEET UG 2026 dress code

कब से कब तक होंगे एग्जाम ?

बताते चलें कि NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ये परीक्षा देशभर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को हॉल टिकट पर दिए गए परीक्षा के दिन के सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

End of Feed