NEET UG 2026 Answer Key OUT: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। NEET की परीक्षा रविवार, 3 मई को हुई थी, तब से लगातार छात्र आंसर की पीडीएफ सर्च कर रहे थे। NEET UG 2026 Answer Key Pdf Download करने का पूरा तरीका और डायरेक्ट लिंक के लिए लेख देखें।
उम्मीदवार यदि आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपत्ति भी कर सकते हैं। NEET UG 2026 Answer Key Kaise Dekhen
NEET UG 2026 Answer Key Pdf तक कैसे पहुंचे
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं
- News & Events के नीचे देखें और
- Provisional Answer Keys for NEET (UG) – 2026 पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां आंसर की खुल जाएगी।
NEET UG 2026
ऑब्जेक्शन के लिए, उम्मीदवारों को ऐसे दस्तावेज भी जमा करने होंगे, जिनसे साबित हो कि आप सही हैं, इसलिए वैध प्रमाणत्र दीजिएगा। (neet ug 2026 answer key pdf) प्रति प्रश्न एक नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करना होगा। सभी चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी, और यदि वे सही पाई जाती हैं, तो आंसर-की में संशोधन किया जाएगा। NEET UG 2026 के परिणाम तैयार करने के लिए अंतिम आंसर-की का उपयोग किया जाएगा।
NEET UG 2026 Answer Key: आपत्ति कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं
- NEET Answer Key आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल - आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें
- अब, उन प्रश्नों को चुनें जिन पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं
- उत्तर और सहायक दस्तावेज की PDF अपलोड करें
- Answer Key आपत्ति विंडो शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें
- NEET Answer Key PDF को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
NEET UG भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है और यह MBBS, BDS तथा अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश का द्वार है। उम्मीद है कि आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद NTA द्वारा NEET UG 2026 के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
