NEET 2024, Supreme Court Hearing Update: एनटीए इस तारीख को दोबारा कराएगा नीट परीक्षा, जानें कब तक आएगा रिजल्ट
NEET 2024, Supreme Court Hearing Update: एनटीए इस तारीख को दोबारा कराएगा नीट परीक्षा, जानें कब तक आएगा रिजल्ट
जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिया गया था, उनकी संख्या 1563 है, इसलिए केवल इन्हीं छात्रों के लिए नीट परीक्षा का आयोजान कराया जाएगा। यह भी खबर आई है कि 30 जून से पहले पहले NEET Result 2024 जारी कर दिया जाएगा।
इससे पहले की अपडेट की बात करें, तो सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिलहाल इन्कार कर दिया था। यदि 30 जून से पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाता है तो सभी पास हुए छात्र एक साथ काउंसलिंग का हिस्सा बन सकेंगे।
NEET 2024 Exam Latest News की बात करें तो जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। याचिका में कई पेपर लीक के अलावा दूसरी गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया गया था। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET-UG) 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था। NEET की दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर विवेक पांडे ने 1 जून को याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 5 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक होने के कारण गड़बड़ी हुई थी।
