NEET UG 2024: जारी हुआ नीट यूजी एग्जाम का सिलेबस, nta.ac.in से तुरंत करें डाउनलोड

NEET UG 2024, NEET UG Syllabus 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी एग्जाम का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां नीट यूजी सिलेबस 2024 के अलावा नीट यूजी एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2024, NEET UG Exam Syllabus 2024: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility cum Entrance Test Undergraduate) का सिलेबस जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नीट यूजी सिलेबस (NEET UG Syllabus 2024) चेक कर सकते हैं।

NEET UG Syllabus 2024

NEET UG Syllabus 2024

NEET UG Exam 2024 Date: कब होगी नीट यूजी परीक्षा

एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) विषयों से 720 अंकों के 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 200 मिनट यानी 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा।

End of Feed