NEET PG New Exam Date 2024: नीट पीजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज आज यानी 1 जुलाई 2024 को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर (NEET PG New Exam Date) सकता है। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध करवा (NEET PG New Exam Date 2024) दिया जाएगा। हालांकि अभी एनबीईएमएस ने इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है।
NEET PG New Exam Date 2024: यहां देखें नीट पीजी न्यू एग्जाम डेट
बता दें इस बार नीट पीजी की परीक्षा 23 जून 2024 को निर्धारित थी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षा से करीब 12 घंटे पहले पेपर रद्द कर दिया था। स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय ने ट्वीट कर छात्रों को जानकारी दी थी कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता भंग होने के कारण पेपर पोस्टपोन किया जाता है। ऐसे में अब अभ्यर्थी लगातार एग्जा की डेट को लेकर सर्च कर रहे हैं।
