NEET PG Exam Guidelines, Dress Code, Time: मेडिकल के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहद खास रहने (NEET PG Exam Guidelines) वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 30 अगस्त तो देशभर में नीट पीजी की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। एग्जाम देश भर के लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि एग्जाम सेंटर पर आधे घंटे पहले यानी 8 बजकर 30 मिनट तक पहुंच जाएं।
NEET PG Exam Guidelines, Dress Code: यहां देखें नीट पीजी एग्जाम गाइडलाइंस और ड्रेस कोड
साथ ही एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें बिना प्रवेश पत्र के किसी भी हाल में एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अन्य आईडी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी अपने साथ जरूर कलेक्ट कर लें। यह परीक्षा भारत में एमबीबीएस के बाद पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों जैसे MD, MS और PG डिप्लोमा में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए योग्य मेडिकल स्नातकों का चयन किया जाता है, ताकि वे अपनी पसंद की विशेषज्ञता में आगे की पढ़ाई कर सकें। यहां आप नीट पीजी एग्जाम के लिए जरूरी गाइडलाइंस, ड्रेस कोड और क्या ले जाएं और क्या नहीं ले जाना है जान सकते हैं।
NEET PG Exam Timing: नीट पीजी एग्जाम टाइमिंग
बता दें उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, और इसी समय रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा। तय समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार सुबह 8:45 बजे अपने लॉगिन का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षा से जुड़े निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन विंडो सुबह 8:50 बजे खुलेगी।
NEET PG Exam Guidelines In Hindi: नीट पीजी एग्जाम गाइडलाइंस
- उम्मीदवार परीक्षा के दिन जारी सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें, ताकि टेस्ट सेंटर पर किसी परेशानी से बचा जा सके।
- NEET PG 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
- पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या आधार कार्ड मान्य होगा।
- उम्मीदवारों को MCI या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश केवल सुबह 8:30 बजे तक मिलेगा, इसके बाद किसी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।
- गलत पहचान रोकने के लिए एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों की पहचान का सत्यापन किया जाएगा।
- आइडेंटिटी प्रक्रिया की निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र के अंदर फेस मास्क की अनुमति नहीं होगी, जब तक उम्मीदवार के पास सहायक चिकित्सा दस्तावेज न हों।
- विदेशी नागरिकों को परीक्षा के लिए अपना पासपोर्ट और मेडिकल प्रैक्टिशनर होने का वैध प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
NEET PG Exam Dos And Donts: एग्जाम सेंटर पर इन चीजों की नहीं होगी एंट्री
- उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान लेकर न जाएं।
- स्टेशनरी के सामान जैसे पेन, कागज, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव और इरेजर ले जाना मना है।
- मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, घड़ी और ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।
- अंगूठी, झुमके, चेन और चूड़ियों जैसी ज्वेलरी व एक्सेसरीज़ पहनकर जाना मना है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर वॉलेट, बेल्ट और चश्मा ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
NEET PG Exam Dress Code: नीट पीजी ड्रेस कोड
नीट पीजी की परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें। आधी आस्तीन वाली शर्ट या टी-शर्ट पहनना बेहतर रहेगा। उम्मीदवारों को मोटे सोल वाले जूते पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे जूतों को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
NEET PG Result 2026 Date, Kab Aayega: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट
NEET PG 2026 का परिणाम 30 सितंबर, 2026 को घोषित किया जाएगा। पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख भी उसी दिन जारी की जाएगी।
