NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित नीट पीजी (NEET PG 2026) परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार लगातार अपनी प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एनबीईएमएस द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2026 की आंसर की अपलोड की जाएगी। जिसे डाउनलोड कर छात्र आंसर का मिलान करते हुए अपने संभावित स्कोर की गणना कर पाएंगे।
NEET PG Answer Key 2026 (Photo - AI/ Verified by Newsroom)
कब हुई थी नीट पीजी की परीक्षा
बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया गया था। उसके बाद जयपुर के परीक्षा केंद्र पर आई तकनीकी दिक्कतों के कारण उस केंद्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा 5 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद से छात्र अपनी आंसर की इंतजार कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET MDS Counselling 2026: दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख आज, जानें पूरी प्रक्रिया
ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे आंसर की
एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीट पीजी आंसर की 2026 नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करके डाउनलोड कर पाएंगे।
स्टेप 1: सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर 'NEET-PG' सेक्शन का चयन करें और 'NEET PG 2026 Answer Key / Response Sheet' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
स्टेप 5: उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ व अंक गणना के लिए इसकी एक पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
बोर्ड की वेबसाइट से आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करें और उसके आधार पर अंकों की गणना करें। इससे उन्हें संभावित अंकों की जानकारी मिलेगी। साथ ही उन्हें इस दौरान जारी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आंसर की जारी होने के बाद एक तय समय-सीमा दी जाएगी, जिसके भीतर छात्र उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल मे मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए क्या है एग्जाम पैटर्न? यहां देखें मार्किंग स्कीम
कब आएगा नीट पीजी 2026 रिजल्ट
NEET PG Result 2026 की घोषणा बोर्ड द्वारा आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर की जाएगी। रिजल्ट तैयार करने के बाद NBEMS द्वारा फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की के जारी होने के बाद रिजल्ट घोषित करने में 20 से 25 दिन का समय लग सकता है।
उम्मीदवारों को इस बीच सलाह है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और नीट पीजी से संबंधित किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
