NEET PG 2026 Paper Leak Fake: नीट पीजी पेपर लीक की खबर फर्जी, NBEMS ने छात्रों को किया अलर्ट

NEET PG 2026 Paper Leak Fake: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 पेपर लीक होने की खबर को खारिज कर दिया है। साथ ही इस हफ्ते होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

NEET PG 2026 Paper Leak Fake: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इस बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पेपर लीक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। साथ ही इस हफ्ते होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

NEET PG 2026 Paper Leak Fake

NEET PG 2026 Paper Leak Fake: नीट पीजी पेपर लीक की खबर फर्जी

एनबीईएमएस के सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे ट्विटर और WhatsApp चैनल के जरिए जारी एक आधिकारिक बयान में, बोर्ड ने साफ किया कि नीट पीजी के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा करने वाले सभी Telegram, Instagram और WhatsApp चैनल फर्जी हैं।

End of Feed