NEET UG Counselling 2026: 5 गलतियां जिनकी वजह से स्टूडेंट्स खो सकते हैं अपनी सीट, MCC के शेड्यूल जारी करने से पहले रहें सावधान

NEET UG 2026 में अच्छी रैंक लाना सिर्फ आधी लड़ाई है। असली खेल काउंसलिंग के दौरान शुरू होता है। यहां की गई एक छोटी चूक भी आपके MBBS सीट के सपने पर पानी फेर सकती है।

NEET UG 2026 में अच्छी रैंक लाना सिर्फ आधी लड़ाई है। असली खेल काउंसलिंग के दौरान शुरू होता है। यहां की गई एक छोटी चूक भी आपके MBBS सीट के सपने पर पानी फेर सकती है। गलत पेपर अपलोड करना, देर से रजिस्ट्रेशन करना या बिना सोचे कॉलेज चुनना जैसी गलतियां बहुत भारी पड़ती हैं। अगर आप भी इस साल NEET UG काउंसलिंग में बैठने वाले हैं, तो अभी से इन 5 आम गलतियों से बचकर चलें।

NEET UG 2026

NEET UG 2026 (Image - chatgpt)

1. डॉक्यूमेंट आखिरी समय पर इकट्ठा करना

बहुत से छात्र शेड्यूल आने के बाद सर्टिफिकेट ढूंढना शुरू करते हैं। इससे भागदौड़ होती है और डेडलाइन निकल भी सकती है। ऐसे में सलाह है कि अभी से 10वीं-12वीं मार्कशीट, NEET स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि स्कैन करके एक फोल्डर बना लें। फाइलों का नाम साफ-साफ रखें ताकि अपलोड करते समय दिक्कत न हो।

End of Feed