NEET 2026 Re-Exam: नीट री-एग्जाम का 'फुलप्रूफ प्लान' तैयार, AI कैमरे और 5G जैमर से होगी निगरानी, बायोमेट्रिक से होगा सत्यापन

21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद अब सरकार इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को “फुलप्रूफ” तरीके से कराने की तैयारी में जुट गई है।

NEET-UG 2026: 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद अब सरकार इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को “फुलप्रूफ” तरीके से कराने की तैयारी में जुट गई है। इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा है कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NEET UG Re Exam: नीट यूजी री एग्जाम

NEET UG Re Exam: नीट यूजी री एग्जाम

बता दकें कि लाखों छात्रों के लिए ये समय किसी डरावने सपने से कम नहीं है। 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई जिसके बाद से ही छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। NTA ने छात्रों को शांत रहने की अपील करते हुए एक बार फिर से पेपर करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। पेपर लीक की घटना से सबक लेकर शिक्षा मंत्रालय और NTA इस बार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों के लिए पेयजल, परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था इस प्रकार है:

End of Feed