NCET 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र देख सकते हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों को उनके प्रदर्शन का सटीक आकलन करने में मदद करने के लिए शुरू की गई है।
NCET 2026 Answer Key
कब हुई थी NCET 2026 परीक्षा
एनटीए द्वारा NCET 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 अप्रैल 2026 को गई थी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। बता दें कि NCET परीक्षा का उद्देश्य 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश देना है।
NCET 2026 प्रोविजनल आंसर की कैसे करें चेक?
स्टेप 1 - NCET 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'NCET 2026 Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें।
बता दें कि एनटीए ने आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी लाइव कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि) का उपयोग करके इसे देख सकते हैं। आंसर की का मिलान करने से परीक्षार्थियों को परिणामों की घोषणा से पहले ही अपने संभावित स्कोर का अंदाजा मिल जाता है, जो उनके भविष्य की शैक्षणिक योजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आंसर की को चुनौती देने की डेडलाइन
यदि कोई उम्मीदवार जारी प्रोविजनल आंसर से संतुष्ट नहीं है और उन्हें लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है, तो उनके पास चैलेंज विंडो के माध्यम से आपत्ति दर्ज करने का विकल्प है। आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों के पास 28 अप्रैल से 30 अप्रैल (रात 11:50 बजे) तक का समय है। उसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी। छात्रों को प्रत्येक चुनौती के साथ आवश्यक सहायक दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करने होंगे, ताकि उनकी आपत्ति पर गंभीरता से विचार किया जा सके।
