How to prepare for IAS exam from NCERT which books are essential for UPSC: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनते हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। हर साल लगभग 1000 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती हैं जिसमें आईएएस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद 100 के करीब ही होते हैं। ऐसे में इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का अलग स्तर देखने को मिलता है। इस परीक्षा का विशाल सिलेबस देखकर कई अभ्यर्थी शुरुआत में ही उलझन में पड़ जाते हैं। यूपीएससी का सिलेबस इतना व्यापक है कि कई वर्षों की तैयारी के बाद भी लगता है कि कुछ रह गया। ऐसे में अभ्यर्थियों का मानना है कि UPSC की तैयारी की सबसे मजबूत नींव NCERT की किताबों से रखी जा सकती है। यही वजह है कि सफल उम्मीदवार और अनुभवी शिक्षक भी शुरुआती तैयारी के लिए NCERT को सबसे अहम मानते हैं।
NCERT बुक्स से कैसे करें IAS बनने की तैयारी
क्यों जरूरी हैं NCERT की किताबें?
UPSC परीक्षा में इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और समाज जैसे विषयों की बुनियादी समझ बेहद महत्वपूर्ण होती है। NCERT की किताबें इन विषयों को सरल भाषा में समझाती हैं और कॉन्सेप्ट मजबूत बनाती हैं। कई बार प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) में पूछे जाने वाले प्रश्नों की नींव भी इन्हीं पुस्तकों से तैयार होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET में 600+ नंबर कैसे लाएं, लास्ट मूमेंट पर एग्जाम स्ट्रेस ऐसे कम करें?
इतिहास
- कक्षा 6 से 12 तक की इतिहास NCERT
- Themes in Indian History (Class 12)
भूगोल
- कक्षा 6 से 12 तक की भूगोल NCERT
- Fundamentals of Physical Geography (Class 11)
- India: Physical Environment (Class 11)
राजव्यवस्था (Polity)
- कक्षा 9 से 12 तक की राजनीतिक विज्ञान NCERT
अर्थशास्त्र
- कक्षा 9 से 12 तक की अर्थशास्त्र NCERT
विज्ञान
- कक्षा 6 से 10 तक की विज्ञान NCERT
NCERT के अलावा कौन सी किताबें जरूरी
एक बार NCERT की किताबों से जब बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत हो जाएं, तब अभ्यर्थियों को कुछ मानक पुस्तकों की ओर बढ़ना चाहिए। नीचे कुछ स्टैंडर्ड किताबें बताई गई हैं जिन्हें यूपीएससी के लिए पढ़ना बेहद जरूरी माना जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बिना JEE स्कोर के IIT कानपुर में पढ़ने का मौका, साइबर सिक्योरिटी का नया कोर्स हुआ लान्च
भारतीय राजव्यवस्था
- Indian Polity – एम. लक्ष्मीकांत
आधुनिक भारत का इतिहास
- A Brief History of Modern India – Spectrum Publications
भारतीय अर्थव्यवस्था
- Indian Economy – रमेश सिंह
भूगोल
- Certificate Physical and Human Geography – जी.सी. लियोंग
- एटलस (Orient BlackSwan या Oxford)
पर्यावरण
- Environment – शंकर IAS
कला एवं संस्कृति
- Indian Art and Culture – नितिन सिंघानिया
ऐसे बनाएं तैयारी की रणनीति
NCERT से मजबूत आधार, सही पुस्तकों का चयन, नियमित अध्ययन, नोट्स बनाना और लगातार रिवीजन से ही देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। यदि अभ्यर्थी शुरुआत से ही व्यवस्थित रणनीति अपनाए, तो IAS बनने का सपना हकीकत में बदला जा सकता है। किताबें इकट्ठा करने के बजाय सीमित और भरोसेमंद स्रोतों पर ध्यान देना चाहिए। हर विषय की एक मुख्य किताब चुनें और उसका कई बार रिवीजन करें। साथ ही रोजाना अखबार पढ़ने और करंट अफेयर्स पर नजर रखने की आदत विकसित करें। UPSC की तैयारी में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है।
