NCERT Online Course: साइंस टीचिंग में डिप्लोमा का मौका, जानें फीस, अवधि और पूरा शेड्यूल

मिडिल क्लास यानी मिडिल ग्रेड के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए NCERT ने एक नया ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। इसका मकसद शिक्षकों को साइंस पढ़ाने के नए और बेहतर तरीकों से परिचित कराना है।

NCERT Online Diploma Course kya hai: मिडिल क्लास यानी मिडिल ग्रेड के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए NCERT ने एक नया ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 5 अक्टूबर 2026 को इस कोर्स की घोषणा की। इसका मकसद शिक्षकों को साइंस पढ़ाने के नए और बेहतर तरीकों से परिचित कराना है। यह ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स साइंस की पढ़ाई से जुड़े शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है। इसे NCERT के Department of Education in Science and Mathematics (DESM), नई दिल्ली ने डिजाइन किया है।

NCERT Online Diploma Course

NCERT: साइंस टीचिंग में डिप्लोमा का मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

इस कोर्स में सिर्फ साइंस के विषयों की जानकारी देने पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। शिक्षकों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि बच्चे विज्ञान को किस तरह सीखते हैं और उनमें वैज्ञानिक सोच, सवाल पूछने की आदत, रचनात्मकता और समस्या को समझने की क्षमता कैसे विकसित की जा सकती है।

End of Feed