National Teacher's Award 2023: देश के 75 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

National Teacher's Award 2023: देशभर के 75 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है। इन शिक्षकों को पुरस्कार में एक रजत पदक, एक प्रमाण पत्र और 50,00 रुपए की नकद राशि दी गई।

National Teacher's Award 2023: शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी 5 सितंबर 2023 को देशभर के 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं में 50 स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को पुरस्कार में एक रजत पदक, एक प्रमाण पत्र और 50,00 रुपए की नकद राशि

National Teacher's Award 2023

National Teacher's Award 2023

दी गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब राष्ट्र शिक्षण के पेशे का सम्मान करता है और छात्रों के भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षकों की सेवाओं और प्रयासों को मान्यता देता है। एक शिक्षक केवल वह व्यक्ति नहीं है जो परीक्षाओं को पास करने के लिए विषयों का ज्ञान देता है, जबकि एक शिक्षक एक गुरु और मार्गदर्शक भी होता है जो अपने छात्र को सही रास्ता दिखाता है।

End of Feed