विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार, जानें क्या है सरकार की 'National Overseas Scholarship 2026' योजना, कौन कर सकता है आवेदन

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के होनहार छात्र, जो विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपनों को पंख देने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा National Overseas Scholarship 2026 की शुरुआत की गई है। आइए इसके बारे में जानें।

National Overseas Scholarship 2026: आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वाले परिवारों और वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली छात्रों को विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' की शुरुआत की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का अक्सर विदेश के बेस्ट संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने का सपना होता है। लेकिन आर्थिक कारणों से वह होनहार और प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी पीछे रह जाते है, जिसके कारण उनका सपना एक सपना रह जाता है। इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' (NOS) की शुरुआत की गई है। यह केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो विदेश के शीर्ष संस्थानों से मास्टर डिग्री या पीएचडी की पढ़ाई करने के इच्छुक मेधावी छात्रों को पूरी तरह से वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

National Overseas Scholarship 2026

National Overseas Scholarship 2026 (Photo - AI)

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने युवाओं को इस स्कॉलरशिप के लिए प्रेरित करते हुए अपने आधिकारिक एक्स (X) पोस्ट में कहा है कि छात्र बड़े सपने देखें और इस योजना का लाभ उठाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करें। अगर आपका भी सपना है कि आप विदेश से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करें तो आपके लिए यह स्कॉलरशिप बहुत लाभकारी है आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

End of Feed