AMU Vice Chancellor: नईमा खातून एएमयू की कुलपति नियुक्त, 100 साल में पहली महिला कुलपति

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 11:23 PM IST

AMU Vice Chancellor: एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली खातून को 1988 में इसी विभाग में व्याख्याता नियुक्त किया गया था। 2006 में उन्हें प्राध्यापक के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके बाद वह 2014 में वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त की गईं।

AMU Vice Chancellor: नईमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह 100 साल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

End of Feed