घोषित हुआ एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, मार्कशीट लिंक एक्टिव, यहां आसानी से करें चेक
मध्य प्रदेश में कक्षा 8वीं की परीक्षा दे चुके लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) द्वारा 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। वहीं, एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट की लिंक 12:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर एक्टिव होगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वह यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 (MP Board Class 8th Result 2024)डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड 8वीं की ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।
एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 14 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 12 हजार केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई, जिसमें लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। बता दें कि बोर्ड ने आज 8वीं के साथ ही कक्षा 5वीं के नतीजे भी घोषित किए हैं।
APR 23, 2024 17:37 IST
MP Board 10th 12th Result 2024: कहां मिलेगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उनकी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर मिलेगी। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत नहीं होगी।
APR 23, 2024 16:25 IST
MP Board Result 2024 LIVE: जल्द आएगी डेट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड की तरफ से जल्द रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी जाएगी।
APR 23, 2024 14:12 IST
MP Board 12th Result 2024 Date: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। MPBSE की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर डेट की जानकारी दी जाएगी।
APR 23, 2024 13:00 IST
MP Board Result 2024 LIVE: कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट की तारीखों की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से जल्द होगी।
APR 23, 2024 12:35 IST
MP Board 8th Result 2024 LIVE: लिंक हुआ एक्टिव
मध्य प्रदेश बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अब वेबसाइट पर मार्कशीट अपलोड कर दि गया है। रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव हो गया है।
APR 23, 2024 12:24 IST
MP Board 8th Result 2024 LIVE: कैसा रहा रिजल्ट?
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए है।
APR 23, 2024 11:44 IST
MPBSE MP Board 8th Result 2024 LIVE - जारी हुआ एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है।
APR 23, 2024 11:36 IST
MPBSE MP Board 8th Result 2024 LIVE - वेबसाइट से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 23, 2024 11:31 IST
MPBSE MP Board 8th Result 2024 LIVE - एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।
APR 23, 2024 11:25 IST
MPBSE MP Board 8th Result 2024 LIVE - थोड़ी ही देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी ही देर में शुरू होगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव होगी।
APR 23, 2024 11:19 IST
MPBSE MP Board 8th Result 2024 LIVE - बीते साल ऐसा था 8वीं रिजल्ट
बीते साल एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में कुल 10,66,405 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 8,11,433 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। वहीं, इस साल 8वीं परीक्षा में लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा।
APR 23, 2024 11:16 IST
MPBSE MP Board 8th Result 2024 LIVE - बोर्ड ने की घोषणा
APR 23, 2024 11:12 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - 11 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई थी। बता दें कि इस साल कक्षा 8वीं की परीक्षा में लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा।
APR 23, 2024 11:02 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - QR कोड से चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
APR 23, 2024 10:57 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट का इंतजार थोड़ी ही देर में खत्म हो जाएगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा आज सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी जाएगी। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर लिंक 12:30 बजे एक्टिव होगी।
APR 23, 2024 10:48 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 23, 2024 10:10 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - मार्च में हुई परीक्षा
एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई। इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं में 12 लाख और कक्षा 8वीं में 11 लाख स्टूडेंट्स शामल हुए थे। अब सभी स्टू़डेंट्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा।
APR 23, 2024 09:56 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - कब एक्टिव होगी रिजल्ट लिंक
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर 12:30 बजे एक्टिव होगी। स्टूडेंट्स यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
APR 23, 2024 09:45 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - यहां देखें एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट
mpbse.nic.in,
mpresults.nic.in
rskmp.in
QR code
MPBSE Mobile app
APR 23, 2024 09:25 IST
MP Board 8th Class Result 2024 Live - बीते साल ऐसा था रिजल्ट
बीते साल एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। साल 2023 में एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा में कुल 76.09 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। जबकि,कक्षा 5वीं में 82.27 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।