नागालैंड के सरकारी स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव, गणित और विज्ञान के शिक्षकों की होगी भर्ती

नागालैंड में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ बदलाव होने जा रहा है। यहां राज्य सरकार कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय या बंद करने से लेकर कंपोजिट स्कूलों के निर्माण और शिक्षकों की तैनाती को नए सिरे से व्यवस्थित करने की योजना पर काम कर रही है।

नागालैंड में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय या बंद करने से लेकर कंपोजिट स्कूलों के निर्माण और शिक्षकों की तैनाती को नए सिरे से व्यवस्थित करने की योजना पर काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य सिर्फ स्कूलों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी के साथ गणित, विज्ञान और अन्य प्रमुख विषयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आपातकालीन भर्ती पर भी विचार किया जा रहा है।

Nagaland Education System

नागालैंड के सरकारी स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव

खबर एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नागालैंड सरकार, सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर बदलाव करने जा रही है। इसमें कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को मिलाना या बंद करना, कम्पोजिट स्कूल बनाना और टीचरों की तैनाती को सही ढंग से व्यवस्थित करना शामिल है। शनिवार को शैक्षिक बदलाव को बढ़ावा देना विषय पर नागालैंड सरकार हायर सेकेंडरी स्कूल कर्मचारी संघ (NGHSSEA) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए, स्कूल शिक्षा सलाहकार डॉ. केख्रिएलहौली (Kekhrielhoulie Yhome) योम ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने जरूरी डेटा इकट्ठा कर लिया है और सुधार लागू करने से पहले टीचरों, समुदायों और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत करेगा। उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन का मकसद सरकारी शिक्षा में छात्रों की संख्या, बुनियादी ढांचे, कामकाज के तरीके और कुल गुणवत्ता में सुधार करना है।

End of Feed