धनपत राय से 'नवाब राय' और फिर 'मुंशी' हो गए प्रेमचंद, कलम से क्रांति के सूत्रधार बन कहलाए 'उपन्यास सम्राट'

Munshi Premchand Biography in Hindi: हिंदी साहित्य के इतिहास में जब भी यथार्थवाद, मानवीय संवेदना और समाज की सच्ची तस्वीर की बात होती है, तो एक ही नाम सबसे पहले स्मरण आता है- मुंशी प्रेमचंद। उनका असली नाम धनपत राय श्रीवास्तव था लेकिन साहित्य जगत उन्हें "उपन्यास सम्राट" और "आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह" कहता है।

Munshi Premchand Biography in Hindi: हिंदी साहित्य के इतिहास में जब भी मानवीय संवेदना, यथार्थवाद और समाज के अछूते वर्ग की सच्ची तस्वीर की बात होती है, तो एक ही नाम सबसे पहले स्मरण आता है- मुंशी प्रेमचंद। आज यानी 8 अक्टूबर को हिन्दी कथा-उपन्यास की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध हस्ताक्षर, कालजयी साहित्यकार, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि है। अपनी समावेशी साहित्यिक दृष्टि द्वारा समाज में कौड़ियों से लेकर बेशकीमती मोतियों तक को एक धागे में पिरोने वाले हिंदी साहित्य और कहानियों के प्रतीक-पुरुष मुंशी प्रेमचंद जी की लेखनी ने समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग की व्यथा को स्वर देने का काम किया। एक साधारण व्यक्ति की धनपत राय से कथा सम्राट 'प्रेमचंद' तक की यात्रा का रहस्य समझ बेहद दिलचस्प है। उनका असली नाम धनपत राय श्रीवास्तव था लेकिन साहित्य जगत उन्हें "उपन्यास सम्राट" और "आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह" कहता है। उनकी कलम ने समाज के दर्द को आवाज दी और यह दिखाया कि साहित्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। वे सिर्फ एक कथाकार या उपन्यासकार नहीं थे, बल्कि भारतीय समाज की आत्मा के द्रष्टा और जनसाहित्य के निर्माता थे। प्रेमचंद की रचनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थीं।

Munshi Premchand Untold Story

आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह मुंशी प्रेमचंद

बनारस के लमही से आरंभ हुई जीवन यात्रा

प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी जिले के लमही गांव में हुआ। उनके पिता अजायब राय डाकखाने में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। जब वे मात्र सात वर्ष के थे, तभी उनकी माता आनंदी देवी गोलोकवासी हो गईं और जब वह किशोर हुए तो पिता का भी साया सिर से उठ गया। 14 वर्ष की उम्र में ही प्रेमचंद के नाजुक कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ आ गया। सौतेली मां, दो छोटे भाई-बहन और अपनी पत्नी की जीविका का भार उन पर था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रेमचंद का झुकाव शिक्षा और पुस्तकों की ओर रहा और वह पढ़ते रहे। वे पुस्तकालयों और किताब की दुकानों पर बैठकर घंटों उपन्यास और कहानियां पढ़ा करते थे। उनकी शिक्षा की शुरुआत उर्दू माध्यम से हुई और यही कारण था कि उनकी रचनाओं में उर्दू की भाषा की मिठास और प्रवाह साफ झलकता है।

End of Feed