Mumbai University UG Third Merit List 2026 जारी, 9 जून तक कराएं एडमिशन

मुंबई यूनिवर्सिटी ने UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। BA, BCom, BSc, BMS, BAF, BBI जैसे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में अप्लाई करने वाले छात्र अब अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Mumbai University UG Third Merit List 2026 OUT: मुंबई यूनिवर्सिटी ने UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। BA, BCom, BSc, BMS, BAF, BBI जैसे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में अप्लाई करने वाले छात्र अब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट उन सीटों के आधार पर बनी है जो दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद खाली रह गई थीं। यानी जिन छात्रों को पहले राउंड में जगह नहीं मिली थी, उनके पास अब एडमिशन का मौका है।

Mumbai University UG Third Merit List 2026

एडमिशन की आखिरी तारीख 9 जून (University of Mumbai)

तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले स्टूडेंट्स को 5 जून से 9 जून 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होगी। यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि तय समय में प्रोसेस पूरी न करने पर सीट कैंसिल हो जाएगी। इसलिए कॉलेज द्वारा दिए गए निर्देशों को फॉलो करें और आखिरी दिन का इंतजार न करें।

End of Feed