Mumbai University Admission 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन की लास्ट डेट कल, जानें कब आएगा पहली मेरिट लिस्ट

Mumbai University 2026 UG admissions open: मुंबई यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट यानी यूजी एडमिशन प्रक्रिया जारी है। छात्र लास्ट डेट से पहले आधिकारिक पोर्टल mu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mumbai University 2026 UG admissions open: मुंबई यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट यानी यूजी एडमिशन प्रक्रिया जारी है। छात्र लास्ट डेट से पहले आधिकारिक पोर्टल mu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही लाखों छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। मुंबई यूनिवर्सिटी की यूजी एडमिशन प्रक्रिया 6 मई से शुरू हुई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। छात्र यूनिवर्सिटी के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Mumbai university: मुंबई यूनिवर्सिटी

Mumbai university: मुंबई यूनिवर्सिटी

एडमिशन प्रक्रिया के तहत छात्रों को सबसे पहले पोर्टल पर नया अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। छात्रों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 12वीं की मार्कशीट और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। आरक्षित वर्ग के छात्रों को कैटेगरी सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। मुंबई यूनिवर्सिटी देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में शामिल है और यहां हर साल देशभर से लाखों छात्र आवेदन करते हैं। ऐसे में छात्रों के बीच सीटों को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की संभावना है।

End of Feed