जानें कैसे मिलती है Adani-Ambani के घर नौकरी, लाखों में सैलेरी, ऐसे होता है सेलेक्शन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 16, 2022, 02:22 PM IST

Mukesh Ambani, Gautam Adani house Job Vacancy, salary, selection process: अडानी अंबानी के कंपनियों में ही नहीं बल्कि घरों पर भी लाखों लोग काम करते हैं। यहां नौकरी पाने के लिए क्वालीफिकेशन नहीं बल्कि किस्मत की जरूरत होती है। जानें कुक से लेकर प्लंबर और सुपरवाइजर समेत कैसे होता है नौकरों का चयन, कितनी होती है सैलेरी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐजेंसियों के जरिए की जाती है घरों में नौकरों की भर्ती।
  • कुक से लेकर प्लंबर तक नौकरों को मिलती है लाखों में सैलेरी।
  • नौकरी के लिए संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट के साथ अनुभव अनिवार्य।

Mukesh Ambani, Gautam Adani house Job Vacancy, salary, selection process: मुकेश अंबानी Mukesh Ambani और गौतम अडानी Gautam Adani भारत ही नहीं बल्कि एशिया के दो सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। इन दोनों शख्स को अपने बिजनेस सेंस के अलावा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी जाना जाता है। आज इन्होंने लाखों लोगों को रोजगार दे रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इनकी कंपनी में ही नहीं बल्कि घरों पर भी सैकड़ों लोग काम करते हैं, खास बात यह है कि इन नौकरों की सैलेरी आम नौकरों की तरह नहीं होती, बल्कि यह लाखों में सैलेरी (Mukesh Ambani House Servant Salary) उठाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई स्थित अंबानी के एंटीलिया हाऊस (Antilia House) में सिक्योरिटी स्टाफ को हटाकर 800 लोग काम करते हैं।

Mukesh Ambani And Gautam Adani

अडानी अंबानी के घर कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलेरी

यहां काम करने वाले ड्राइवर्स और वर्कर्स को इतनी सैलेरी मिलती है जितनी सरकार अपने टॉप क्लास के अधिकारियों को देती है। साथ ही सैलेरी के साथ उन्हें हर उस प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं, जो एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को (Mukesh Ambani Driver Salary) मिलती है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed