DRDO MTRDC Recruitment 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के माइक्रोवेव ट्यूब रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (MTRDC), बेंगलुरु ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिये किया जाएगा। यह भर्ती वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और माइक्रोवेव टेक्नोलॉजी से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु स्थित MTRDC में पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
DRDO में जूनियर रिसर्च फेलोशिप का मौका
कितनी मिलेगी फेलोशिप?
Junior Research Fellow के तौर पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 37,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा नियमों के अनुसार हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी मिलेगा। JRF की अवधि 2 साल होगी, लेकिन उम्मीदवार के काम और संस्थान की जरूरत के आधार पर इस अवधि को करीबन 2 साल आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
JRF पद के लिए योग्यता
इस भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास निम्नलिखित डिग्री होनी चाहिए:
- इलेक्ट्रॉनिक्स,
- इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन (ईआई),
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई),
- इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (ईटीई) या
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई) में प्रथम श्रेणी स्नातक की डिग्री
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
इसके अलावा Electronics में First Division M.Sc. करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास NET की योग्यता हो।
M.E. या M.Tech करने वाले उम्मीदवारों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगकी डिग्री मान्य है। ऐसे उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन दोनों स्तरों पर फर्स्ट क्लास होना चाहिए।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
JRF पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। SC, ST और PH उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल और OBC उम्मीदवारों को अधिकतम 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके लिए वैध कैटेगरी सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा।
इंटरव्यू 15 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में MTRDC Reception पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक वहां पहुंचना होगा। इंटरव्यू का स्थान Bharat Electronics North Gate के पास स्थित MTRDC Reception है।
इंटरव्यू के दिन ये दस्तावेज लेकर जाएं
उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा। उन्हें हाल की पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पूरा भरा हुआ बायोडाटा जमा करना होगा। फोटो बायोडाटा के ऊपर दाईं तरफ लगानी होगी। इसके अलावा डिग्री सर्टिफिकेट, मार्कशीट और अगर आपके पास एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट है, तो उसे लेकर भी जाएं। इन दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी भी साथ रखना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ISRO में 10वीं पास के लिए नौकरी, जानें चयन प्रक्रिया और फीस
