MSPSTET Application Form Last Date 2026: एमपी मिडिल और प्राइमरी टीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

MSPSTET Application Form Last Date 2026: मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MSPSTET Application Form Last Date 2026: एमपी मिडिल और प्राइमरी स्कूल टीईटी परीक्षा 2026 के आवेदन को लेकर बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 चक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थियों के पास 6 अक्टूबर 2026 तक का समय होगा।

MSPSTET Application Form Last Date 2026

MP मिडिल और प्राइमरी टीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

बता दें यहां आवेदन के लिए 21 अगस्त 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 थी। हालांकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 कर दी गई थी। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर तक का मौका दिया गया है। ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

End of Feed