MPSOS 10th 12th Admit Card 2023, MPSOS Ruk Jana Nahin Aa Ab Laut Chale 10th 12th Admit Card 2023: एमपीएसओएस एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने 'रुक जाना नहीं' और 'आ अब लौट चलें' योजना के तहत आयोजित 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MPSOS 10th 12th Admit Card 2023
MPSOS 10th 12th Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार, एमपीएसओएस 12वीं परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं, 10वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी। यह परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगीं।
MPSOS 10th 12th Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
एमपीएसओएस ने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं का एडमिट कार्ड एक साथ जारी किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। स्टू़डेंट्स इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download MPSOS 10th 12th Admit Card 2023
- एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MPSOS 10th 12th Exam 2023: एमपी सरकार की योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने बच्चों को स्कूल छोड़ने से रोकने के लिए 'रुक जाना नहीं' योजना की शुरुआत की थी। वहीं, 'आ अब लौट चलें' योजना स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को वापस स्कूल लौटने और अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
