UKPSC RO ARO Admit Card 2023, UKPSC RO ARO Exam 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
UKPSC RO ARO Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
यूकेपीएससी द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य बुद्धि परीक्षण से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
UKPSC RO ARO Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात
आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download UKPSC RO ARO Admit Card 2023
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- फिर UPKSP RO ARO Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC RO ARO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में समीक्षा अधिकारी के 69 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 68 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
