MPPSC SSE Mains Admit Card 2022, MPPSC Mains Admit Card 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (मुख्य) का एडमिट कार्ड (MPPSC Mains Admit Card 2022) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स एग्जाम में सफलता हासिल की थी, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
MPPSC SSE Mains Admit Card 2022
MPPSC SSE Mains Exam 2022 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एमपीपीएससी मेन्स एग्जाम का आयोजन 8 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली थी।
MPPSC SSE Mains Admit Card 2022: इस बात का रखें ध्यान
एमपीपीएससी मेन्स एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download MPPSC SSE Mains Admit Card 2022
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- फिर Admit Card - State Service Main Exam 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC Mains Exam 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
एमपीपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। एग्जाम से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें
