MPPSC Exam Calendar 2027: MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा से SET तक की तारीखें घोषित

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 20 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा कैलेंडर की PDF अपलोड की है।

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 20 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा कैलेंडर का PDF अपलोड किया है। इसमें राज्य सेवा, वन सेवा और अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है।

MPPSC Exam Calendar 2027

MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर

इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को आने वाले साल की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी। आयोग के अनुसार, परीक्षाओं का आयोजन जनवरी से अक्टूबर 2027 के बीच किया जाना प्रस्तावित है।

End of Feed