MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download: एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPSC Assistant Professor Admit Card) खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेस का एडमिट कार्ड
MPPSC Assistant Professor Admit Card: दो ग्रुप में होगी परीक्षा
बता दें एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा 1 जून से शुरू होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर के 2,117 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो ग्रुप में होगी। समूह 1 में खेल अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं। जबकि ग्रुप 2 में योग विज्ञान, उर्दू और संस्कृत जैसे विषय शामिल हैं। ग्रुप 1 की परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 27 जुलाई को होगी। वहीं ग्रुप 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का समय परीक्षा केंद्र का पता
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के एडमिट कार्ड से संबधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
