MPPSC 2024 Result: एमपी पीसीएस फाइनल रिजल्ट जारी, श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने मारी बाजी, हर्षिता महिलाओं में टॉप पर

MPPSC रिजल्ट आउट हो चुके हैं। इस बार देवांशु शिवहरे ने 953 अंकों के साथ टॉप रैंक हासिल की है। साथ ही महिलाओं में हर्षिता ने टॉप किया है। देखिये टॉपर्स की पूरी लिस्ट...

MPPSC 2025 Result Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से MPPSC 2024 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस सूची में टॉप 13 में 5 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही इस बार MPPSC परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर पद पर देवांशु शिवहरे 953 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं।

MPPSC Results 2024

MPPSC Results 2024 (Twitter/@tulsi_silawat)

MPPSC Final Result 2024 (mppsc.mp.gov.in)

टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सागर जिले के ऋषभ अवस्थी रहे जिन्हें कुल 945 अंक मिले। वहीं तीसरे नंबर पर 942 अंकों के साथ अंकित ने जगह बनाई। चौथे नंबर पर 913 नंबर्स के साथ शुभम रहे। वहीं पाँचवे नंबर पर हर्षिता दवे ने अपनी जगह बनाई। हर्षिता महिलाओं में टॉपर बनी हैं। हर्षिता दवे ने 893.75 अंकों के साथ महिलाओं में टॉप किया है।

End of Feed