MPPEB Group 5 Answer Key 2022: जारी हुई ग्रुप 5 आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 6, 2022, 01:24 PM IST

MPPEB Group 5 Answer Key 2022, MPPEB Answer Key 2022 Released: ग्रुप 5 आंसर की का इंतजार खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर आंसर की जारी कर दी है। आप यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं।

MPPEB Group 5 Answer Key 2022 Released: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकते हैं।

MPPEB Group 5 Exam 2022

सरकारी नौकरी 2022

MPPEB Group 5 Exam 2022: कब हुई परीक्षा

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा ग्रुप 5 के लिए परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2022 तक किया गया था। बोर्ड की ओर से अभी केवल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह 7 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।

End of Feed