मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने ग्रुप 5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग ग्रुप) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीपीईबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक है।
MPPEB प्रवेश पत्र 2022
परीक्षा 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। MPPEB ने समय सारिणी यानी टाइम टेबल भी प्रकाशित किया है जो दिखाता है कि परीक्षा सभी परीक्षा के दिनों में एकल पाली में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक- MPPEB group 5 admit card download Direct link
आधिकारिक बयान के अनुसार, 'उम्मीदवार को रिपोर्टिंग समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार को नियम पुस्तिका के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-पहचान लाना चाहिए। यूआईडीएआई की ओर से सत्यापित यानी वेरिफाई किए जाने पर ही ई-आधार कार्ड मान्य किया जाएगा।'
एमपीपीईबी की ओर से कहा गया, 'परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के कैलकुलेटर, पेजर्स, बीपर्स, मोबाइल, सेल, फोन या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी डिवाइस को ले जाने की सख्ती से मनाही की गई है।
