MP Board 5th 8th Result 2024: इस तारीख तक जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट, mpbse.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

MPBSE, MP Board 5th 8th Result 2024 at mpbse.nic.in mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

MPBSE, MP Board 5th 8th Result 2024 at rskmp.in mpbse.nic.in mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं एग्जाम का रिजल्ट 20 अप्रैल (MP Board Class 5th 8th Result 2024 Date) तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर या रोल कोड की आवश्यकता होगी।

MP Board 5th 8th Result 2024

MP Board 5th 8th Result 2024

MP Board Class 5th 8th Result 2024: मार्च में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं की परीक्षा 6 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक राज्य के 12 हजार केंद्रों पर आयोजित की गई। अब बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed