MP School Reopen: मध्य प्रदेश में अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने फिर बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 19, 2023, 05:09 PM IST

MP School Reopen: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सरकारी व निजी स्कूलों के खुलने की तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में आप यहां कक्षा के अनुसार जान सकते हैं कि, कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं कब से संचालित की जाएंगी।

MP School Reopen: देशभर में लू के थपेड़ों ने देश का हाल बेहाल कर दिया है। मध्य प्रदेश भोपाल समेत देश के कई राज्यों में गर्मी अपना कहर (MP School Reopen) बरपा रही है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय (School Reopen In MP) लिया है। बता दें पहले छोटे बच्चों के स्कूल 21 जून से खुलने वाले थे, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने झुलसती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए एक बार फिर डेट आगे बढ़ा दी है। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। मंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि, भीषण गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी से छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसी के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

MP School Reopen

MP School Reopen: अब इस दिन से खुलेंगे मध्य प्रदेश के स्कूल

बता दें मध्य प्रदेश के स्कूल पहले 12 जून से खुलने वाले थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 19 जून से खोलने का निर्देश दिया था। वहीं अब बीते दिन एक बार फिर स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ऐस में अब विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि, आखिर अब उनके स्कूल कब से खुलेंगे।

End of Feed