MP PAT Admit Card 2024 Released at esb.mp.gov.in: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्री एग्रीकल्चर एग्जाम (MPESB PAT 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (MP PAT Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
MP PAT Admit Card 2024
MP PAT Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन 8 जून और 9 जून 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download MP PAT Admit Card 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी पीएटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MP PAT Exam 2024: तीन घंटे की होगी परीक्षा
एमपी पीएटी एग्जाम में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
