MP हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर नौकरी, जानें योग्यता और फीस

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की जिला एवं सत्र अदालतों में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और असिस्टेंट ग्रेड-3 समेत कुल 418 पद भरे जाएंगे।

MP High Court Vacancy 2026 Notification: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की जिला एवं सत्र अदालतों में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और असिस्टेंट ग्रेड-3 समेत कुल 418 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। (MP High Court Vacancy 2026 Eligibility) इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ CPCT स्कोरकार्ड, एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा और पद के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफी का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। स्टेनोग्राफी की स्पीड 80 से 100 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है।

MP High Court Vacancy 2026 for 418 Post

MP हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर नौकरी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तक है।

End of Feed