MPBSE 10th 12th admit Card : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउनलोड

MP Board Exams 2026: MPBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसे ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया गया है। जानें MP बोर्ड क्लास 10, 12 एडमिट कार्ड 2026 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

MP Board Exams 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने क्लास 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठने वाले हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि एग्जाम हॉल में हॉल टिकट का प्रिंटआउट ले जाना जरूरी है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया गया है।

MP Board Admit Card 2026

MP Board Admit Card 2026

MP बोर्ड क्लास 10, 12 एडमिट कार्ड 2026 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल MPBSE वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, क्लास 10, 12 एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कूलों को एग्जाम टाइप सेलेक्ट करना होगा और जरूरी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • MP बोर्ड क्लास 10, 12 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
बताते चलें कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में तकरीबन 16.60 लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं के 9.53 लाख और 12वीं के 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। एग्जाम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लेकर जा सकते हैं। नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर 3 साल की जेल या फिर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

End of Feed