Mothers Day 2026 Essay in Hindi: 'भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई' मदर्स डे पर ऐसे लिखें दिल छू लेना वाला निबंध

मां ममता की वो मूरत है, जो एक घर को घर बनाती है। मां के बिना एक बच्चे का जीवन और घर की कल्पना भी मुश्किल है। इस Mothers Day मां के सम्मान में दिल छू लेने वाला निबंध लिखें।

Mother's Day Essay 2026: कहते हैं कि ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता था, इसलिए उसने 'मां' बनाई। लेकिन अगर हम आज के डिजिटल और भागदौड़ भरे युग में देखें, तो मां केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि वह सुकून है जो मोबाइल की स्क्रीन से दूर हमें आंचल की छांव में मिलता है। वर्तमान समय में जहां दुनिया तकनीक और AI की ओर तेजी से बढ़ रही है, आज भी वहां मां की ममता का स्पर्श एक सुकुन भरा और प्यार का अहसास देता है। वैसे तो मां का आभार व्यक्त करना मुश्किल है, लेकिन फिर भी हर साल मां की इसी ममता और निस्वार्थ प्रेम को नमन करने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। आइए इस मदर्स जे पर दिल छू लेने वाली लाइनों के साथ आसान शब्दों में Mothers Day Essay लिखें।

Mothers Day

Mothers Day 2026 Essay in Hindi

मदर्स डे का महत्व और इतिहास

मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। साल 2026 में यह 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन की शुरुआत आधुनिक युग में एना जार्विस नामक महिला ने की थी, जो अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहती थीं। आज यह वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन की व्यस्तताओं के बीच कोई है जो हमारी सलामती की दुआ चौबीसों घंटे मांगता है।

End of Feed