Mizoram School Closed: मिजोरम में भारी बारिश के चलते बंद रहेंगे स्कूल

Mizoram School Closed: मिजोरम में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण आइजोल, सेरछिप और लुंगलेई जिलों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी सभी स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला जोथानपुई ने बताया कि दक्षिणी जिलों हनहथियाल और लॉन्गतलाई के स्कूल मंगलवार को खुले रहे थे और इन्हें भी बुधवार को बंद करने का आदेश दिया गया है।

Mizoram School Closed: मिजोरम में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण आइजोल, सेरछिप और लुंगलेई जिलों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी सभी स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक एंजेला जोथानपुई ने बताया कि दक्षिणी जिलों हनहथियाल और लॉन्गतलाई के स्कूल मंगलवार को खुले रहे थे और इन्हें भी बुधवार को बंद करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पांच जिलों के प्रशासन ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर यह निर्णय लिया। आइजोल जिला प्रशासन ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन, मलबा आने, चट्टान गिरने और अचानक बाढ़ आने का खतरा काफी बढ़ गया है।

Mizoram School Closed: मिजोरम स्कूल बंद

Mizoram School Closed: मिजोरम स्कूल बंद

मिजोरम में सोमवार से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे भारी तबाही मची हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान की सूचना दी है, जिसमें बताया गया है कि सोमवार और मंगलवार के बीच आए तूफानों से 70 से अधिक घर, कुछ चर्च हॉल, स्कूल और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

End of Feed